मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के आलोचकों को कॉकरोच करार देते हुए कहा कि यह दोनों सुपरस्टार विशिष्ट प्रतिभा की एक पीढ़ीगत जोड़ी हैं और क्रिकेट प्रशंसकों को उनके शानदार करियर के बाकी बचे पलों का जश्न मनाना चाहिए। पिछले कुछ महीनों से कड़ी आलोचना का सामना कर रहे कोहली और रोहित दोनों ने टेस्ट क्रिकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की, जिसमें भारत।-2 से हार गया। कोहली और रोहित का यह ऑस्ट्रेलिया का संभवत: आखिरी दौरा था जिसके अंतिम मैच में कोहली ने नाबाद 74 और रोहित ने नाबाद 121 रन बनाए। रोहित ने दूसरे मैच में 73 रन बनाए थे और उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।डिविलियर्स ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, रोहित ने एक और शतक लगाया जबकि कोहली ने भी रन बनाए। मैं उनके आगे की रणनीति का इंतजार कर रहा हूं।
