जयपुर। राजस्थान सरकार शनिवार को राज्य के सभी सात संभागीय मुख्यालयों पर घूमर महोत्सव का आयोजन करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन महोत्सवों में महिलाएं और 12 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियां भाग ले सकेंगी।पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने बताया कि यह महोत्सव 19 नवंबर को अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में एक साथ आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी के निर्देश पर की जा रही इस पहल में स्कूल और कॉलेज के छात्रों, नृत्य अकादमियों, गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और पंजीकृत क्लबों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।घूमर राजस्थान का पारंपरिक लोक नृत्य है, जो अपनी मनोहारी मुद्राओं के लिए प्रसिद्ध है।
