नई दिल्ली। एआई क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने चार नवंबर से भारत में चैटजीपीटी गो की सेवाएं एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान करने की मंगलवार को घोषणा की। चैटजीपीटी गो ओपनएआई द्वारा हाल में उपलब्ध कराई गई सेवा है जो भारत में उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करती है।
चैटजीपीटी भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार मानता है।कंपनी ने कहा, चार नवंबर को बेंगलुरु में ओपनएआई का डेवडे एक्सचेंज इवेंट मनाया जाएगा जो भारत में इसका पहला आयोजन होगा। इस अवसर पर ओपनएआई भारत में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी गो को एक पूरे वर्ष के लिए मुफ्त उपलब्ध करा रहा है। उपयोगकर्ता चार नवंबर से शुरू होने वाली सीमित प्रचार अवधि के दौरान साइन अप करते हैं।
ओपनएआई के अनुसार, चैटजीपीटी गो को भारत में अगस्त में शुरू किया गया था। इसे चैटजीपीटी की सबसे उन्नत सुविधाओं तक किफायती पहुंच मुहैया कराने की उपयोगकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था।हॉलीवुड को पीछे छोड़ देगी ये 4000 करोड़ी भारतीय फिल्म,विवेक ओबेरॉय ने किया खुलासा!बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे, जिनमें 'मस्ती 4' से लेकर 'रामायण' का नाम शामिल है।
हाल ही में अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की। इसके साथ ही विवेक ने बताया कि कैसे उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' हॉलीवुड को कड़ी टक्कर देने वाली है। 'रामायण पार्ट वन' साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।फिल्ममेकर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम है 'रामायण'।
इस फिल्म के पार्ट वन की साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में कई स्टार्स काम कर रहे हैं और इसी फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं। हाल ही में विवेक ने इस फिल्म से जुड़े और अपने किरदार से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है। विवेक ने बताया कि विवेक ने इसके साथ ही अपने इस इंटव्यू में एक और खुलासा किया है।
दरअसल विवेक ने रामायण के लिए कोई फीस नहीं ली है। वो अपनी फीस को दान कर रहे हैं। इस पर भी विवेक ने बताया कि आपको बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं फिल्म में सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं सनी देओल फिल्म में हनुमानजी बने नजर आएंगे। वहीं बात विवेक ओबेरॉय की करें तो वो जल्द ही मस्ती 4 में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वो प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे।
