नई दिल्ली कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले के नजदीक हुए विस्फोट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अविलंब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए तथा एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को और पहले शुरू किया जाए ताकि इस विषय पर पूरी चर्चा हो सके। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि सरकार को उस ैन्यू नॉर्मलै सिद्धांत को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्वाई मानी जाएगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ै हैरानी की बात यह है कि विस्फोट के 48 घंटे के बाद कैबिनेट ने यह घोषणा की कि यह आतंकी घटना है। कई गंभीर सवाल उठते हैं, क्योंकि यह घटना दिल्ली में हुई। खेड़ा ने सवाल किया, ैफरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची? यह विस्फोट कैसे हुआ? कौन जिम्मेदारी लेगा? उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बिना देरी सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
खेड़ा ने कहा, ैहमारी यह भी मांग है कि संसद का शीतकालीन सत्र थोड़ा पहले शुरू किया जाए।
उनका कहना था, ैऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा था न्यू नॉर्मल सिद्धांत है कि आतंकी हमले को युद्ध की कार्वाई माना जाएगा। सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक कार में हुए विस्फोट को बुधवार को एक आतंकवादी घटना करार दिया।
