चंडीगढ़।हरियाणा जल्द ही आतंकवादी खतरों और गतिविधियों को रोकने, जांच करने तथा कार्वाई करने के लिए एक विशेष इकाई आतंकवाद-निरोधक प्रकोष्ठ स्थापित कर सकता है।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सरकार इसकी स्थापना पर विचार कर रही है और इसकी मंजूरी मिलते ही अन्य राज्यों की तर्ज पर विशेष इकाई यहां भी स्थापित कर दी जाएगी। इस बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है। न्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लगे राज्य के इलाकों में आतंकवाद विरोधी तंत्र को अधिक मजबूत किया गया है। एक सप्ताह पहले ही फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के साथ एक सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। हरियाणा के डीजीपी ने फरीदाबाद में आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों, दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक की थी।
