रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। यह जानकारी सरकार की ओर से जारी एक बयान में दी गई। मोदी ने पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन को ैइस क्षेत्र में सर्वाेत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंचै बताया। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में देश भर के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। यह सम्मेलन बंद कमरे में हो रहा है। शुक्रवार रात यहां पहुंचे मोदी शनिवार को विचार-विमर्श में शामिल हुए। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, खुफिया ब्यूरो (आईबी) प्रमुख तपन कुमार डेका और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद के अलावा केंद्रीय और राज्य बलों के अन्य पुलिस प्रमुख भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ैरायपुर में डीजीपीाआईजीपी सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। यह इस क्षेत्र में सर्वाेत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच है।ै