कोलकाता। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के सम्मान में संगीतमय प्रस्तुति देकर इसे यादगार बनाने की ख्वाहिश लेकर लंदन से आए भारतीय गायक चार्ल्स एंटनी के लिए यह पूरा वाकया तब एक भयावह अनुभव में बदल गया जब उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। एंटनी यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए खासतौर से भारत आए थे।बंगाली समेत 18 भाषाओं में गाने वाले मलयाली गायक एंटनी ने मेस्सी के स्वागत के लिए एक विशेष स्पेनिश गीत तैयार किया था लेकिन 13 दिसंबर को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी में उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा और वह गीत गा नहीं सके। एंटनी ने  से कहा, मैं अपनी जान बचाने के लिए भागा। उन्होंने बताया कि लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में जब भीड़ बेकाबू हो गई तो हालात बिल्कुल असामान्य हो गए।