मुंबई । शिवसेना (उबाठा)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनावों के घोषणापत्र और अभियान को लेकर चर्चा की। उद्धव ने राज से उनके आवास शिवतीर्थ पर मुलाकात की। दो दिन पहले, मनसे प्रमुख उद्धव के आवास मातोश्री गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव और राज ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विद्रोह का मुकाबला करने की रणनीति पर भी चर्चा की, क्योंकि प्रत्एक महानगरपालिका वार्ड के लिए कई दावेदार थे जिन्होंने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ विद्रोह कर दिया है।दोनों दलों के प्रमुख मुंबई महानगर क्षेत्र में संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिन में, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव और राज के बेटे, क्रमश: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे, चुनाव घोषणापत्र को अंतिम रूप दे रहे हैं।राउत ने बताया कि उद्धव और राज ठाकरे मुंबई में तीन, कल्याण-डोम्बिवली में दो-दो और ठाणे, मीरा-भयंदर और नासिक में एक-एक रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
