नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को 61 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने एक संदेश में कहा कि शाह ने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं कि प्रत्एक भारतीय सुरक्षा एवं सम्मान का जीवन जी सके।मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती होने के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।... ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। शाह लगभग चार दशकों से प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सहयोगी रहे हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई देते हुए कहा कि शाह का सार्वजनिक जीवन समर्पण और संगठनात्मक कौशल का अद्वितीय उदाहरण है।नड्डा ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के गृह मंत्री के अटूट संकल्प के कारण देश को नक्सल मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है।
