गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण पर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में विकम सिंह पुत्र स्व. जगमोहन सिंह, विपिन कुमार व संजीव कुमार द्वारा खसरा संख्या-835, ग्राम सीकरी खुर्द, निकट संजीवनी स्टेट कालोनी के पास मोदीनगर पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग हेतु सडक़ पर टाईल्स लगाने का कार्य पूर्व में किया गया था, विकम सिंह पुत्र स्व. जगमोहन सिंह, विपिन कुमार व सजीव कुमार द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग हेतु सडक़ पर टाईल्स लगाने का कार्य पूर्व में किया गया है। उपरोक्त अवैध कालोनियों में कालोनाईजर द्वारा बनायी जा रही सडक़, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण, सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।
