रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय  कार्यालय में मेजर जनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल) ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर- सह- डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन एवं मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल) जीओसी -23 इन्फैंट्री डिवीजन ने  शिष्टाचार भेंट की। 
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर में जुलाई माह में आयोजित होने वाले डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।