भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में नंदनकानन प्राणी उद्यान में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से एक शावक सफेद है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दोनों शावकों का जन्म शनिवार रात 9:15 बजे और 11:03 बजे मौसमी नामक बाघिन के बाड़े के अंदर हुआ।
नए शावकों के आने के साथ ही नंदनकानन प्राणी उद्यान में बाघों की संख्या बढ़कर 29 हो गई जिनमें 17 नर, 10 मादा और दो शावक शामिल हैं। इनमें से 19 सामान्य रंग के बाघ हैं, छह सफेद और चार मेलेनिस्टिक बाघ (आमतौर पर काले बाघ के रूप में जाने जाते हैं) हैं।प्राणी उद्यान के एक अधिकारी ने बताया कि बाघिन और नवजात शावकों की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।