भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 31 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी तरह स्वयंसेवकों का दैनिक प्रशिक्षण भत्ता भी 28 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि निर्धारित किया गया नया भत्ता मई 2025 से पूरी तरह से लागू है ओडिशा में करीब 700 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक हैं। सीएमओ ने बताया कि राज्य सरकार ने होमगार्ड का दैनिक ड्यूटी कॉल-अप भत्ता भी 612 रुपए से बढ़ाकर 623 रुपए कर दिया है, जो इस वर्ष एक जनवरी से लागू है।