राजकोट। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल पर हाल ही में पेंशन अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पेंशनर व पारिवारिक पेंशनरों से पूर्व में ही आवेदन मांगे गये था, जिस पर आवश्यक कारवाई की गयी। कुल 30 केस प्राप्त हुए, इन सभी केसों का स्थल पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 08 पेंशन पे ऑर्डर (पीपीओ) जारी किए गए जिसे उपस्थित सेवानिवृत रेलकर्मियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक कौशल कुमार चौबे द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रदान किए गए। चौबे ने उपस्थित सभी पेंशनरों एवं पेंशनर एसो. केप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सिर्फ पेंशन अदालत के दौरान ही नहीं बल्कि सामान्य कार्य दिवसों में भी पेंशनरों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा तथा कार्मिक विभाग एवम लेखा विभाग द्वारा हमेंशा पूरा सहयोग किया जाएगा।
इस बार की पेंशन अदालत में करीब 30 वरिष्ठ नागरिक/ उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सौहार्दपूर्ण तरीके से पेंशन अदालत संपन्न हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत सोलंकी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक किरणेंदु आर्य, सहायक कार्मिक अधिकारी कमलेश दवे, सहायक कार्मिक अधिकारी हसमुख चुनावाला, कल्याण निरीक्षकों की टीम, स्थापना सेटलमेंट अनुभाग और लेखा विभाग (पेंशन) की टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे और पेंशन अदालत को सफल बनाया।
