भावनगर । राजकोट डिवीजन के राजकोट-बिलेश्वर खंड में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्लॉक लिया गया था, जिसके कारण भावनगर मंडल की वेरावल गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन (19120) प्रभावित हुई थी। इस ब्लॉक को अब हटा लिया गया है, जिसके चलते पश्चिम रेलवे भावनगर मंडल की वेरावल-गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट दैनिक ट्रेन (19120) को वेरावल स्टेशन से अपने निर्धारित समय 7:30 बजे चलेगी।
भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन नंबर 19120 वेरावल-गांधीनगर कैपिटल को प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को वेरावल स्टेशन से 1 घंटा 15 मिनट विलंब से चलाया जा रहा था, जिसे 27.06.2025 तक विलंब से चलाया जाना था। पश्चिम रेलवे द्वारा अब इस ट्रेन को 20.06.2025, 22.06.2025 और 27.06.2025 को निर्धारित समयानुसार 7.30 बजे चलाने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त ट्रेन के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
