रांची । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को झारखंड में 6,350 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री राज्य में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें रांची में नौ और गढ़वा में दो परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं में रांची में 560 करोड़ रुपए की लागत वाला एक एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपए की लागत वाली दो परियोजनाएं शामिल हैं।
गडकरी 4.18 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर राजभवन के पास से शुरू होकर रांची में ओटीसी ग्राउंड पर समाप्त होता है। अधिकारियों ने बताया कि गढ़वा में वह शंख से खजूरी तक।,130 करोड़ रुपए की लागत से बने 23 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गडकरी छत्तीसगढ़-झारखंड अंतर-राज्ईय सीमा से गुमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाने के लिए।,330 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
एक अधिकारी ने बताया, रांची से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी।,900 करोड़ रुपए की पाल्मा-गुमला फोर-लेन परियोजना, 825 करोड़ रुपए की बरही-कोडरमा फोर-लेन परियोजना, गोड्डा के लिए 100 करोड़ रुपए की परियोजना, गिरिडीह के लिए 20 करोड़ रुपए की परियोजना और रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा 70 करोड़ रुपए की बाराहाट-तुलसीपुर परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा वह झारखंड में कई पुलों की आधारशिला भी रखेंगे।
गडकरी ने कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुझे बताया कि वह (सोरेन) आज के समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उनके पिता शिबू सोरेन अस्वस्थ हैं और उनका दिल्ली में इलाज हो रहा है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी आमंत्रण के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया। एक अधिकारी ने गडकरी को लिखे सोरेन के लिखित संदेश के हवाले से कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात होती। हालांकि, श्री शिबू सोरेन जी के खराब स्वास्थ्य के कारण मैं वर्तमान में उनकी चिकित्सा देखभाल के लिए दिल्ली में हूं और इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा। शिबू सोरेन (81) का पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा है।
