कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से जिम्मेदारी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का मंगलवार को आग्रह किया। ममता ने राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावधानी से वाहन चलाओ, जीवन बचाओ दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य पर यह अपील की।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आज हम सावधानी से वाहन चलाओ, जीवन बचाओ दिवस मना रहे हैं। यह पहल सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जिम्मेदारी से वाहन चलाने संबंधी आदतों को बढ़ावा देने और सभी के लिए सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा, आइए, जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और हमारी सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प लें। अपनी सीटबेल्ट बांधें। सावधानी से वाहन चलाएं।
