गाजियाबाद। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आज होने वाली ’ग्रीनाथॉन’ की थींम ’रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद’ के मद्देनजर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के द्वारा शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फारेस्ट का जायजा लिया। इस बीच डीसीपी ट्रांसहिंडन निमिष पाटिल और एडिशनल एडीसीपी ट्रेफिक सच्चिदानंद सिंह के साथ मंत्रणा की और मैराथन के रूट का जायजा लिया। देर शाम को सिटी फारेस्ट में प्राधिकरण के अधीनस्थ अधिकारियों और स्टाफ  के साथ बैठक का आयोजन किया गया और अधीनस्थ अधिकारी एवं स्टाफ  को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि सिटी फॉरेस्ट में प्रात: 5 बजे से जुम्बा और भांगड़ा का कार्यक्रम रखा गया है और प्रात: 5.30 बजे से 21.1 किलो मीटर की हाफ  मैराथन दौड़ की शुरू आत होगी, 10 किलों मीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा प्रात: 5.45 बजे से रखने का तय किया गया है जबकि 5 किलो मीटर की दौड़ का आयोजन प्रात: 6.15 बजे से किया जायेगा। इसी तरह 3 किलो मीटर की फन दौड़ प्रात: 6.30 बजे से होगी । प्रात: 8.30 से 9 बजे के बीच एक दौड़, एक पेड मां के नाम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है । इस मैराथन से प्रत्येक उम्र के लोग जुडे सकें इसके लिए इसे चार अलग श्रेणियों में रखा गया है, अर्थात 21.1 किलो मीटर,10 किलो मीटर, 5 और 3 किलो मीटर फन रन। इस मैराथन की शुरुआत सिटी फारेस्ट से की जाएगी, एलीवेटेड रोड होते हुए मार्ग तय किया गया है।