श्रीनगर। कश्मीर में बृहस्पतिवार को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे फिलहाल कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में था। उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर।:41 बजे 34.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.39 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
