विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण भारत में भी जल्द बुलेट ट्रेन दौड़ेगी और यह हैदराबाद, अमरावती, चेन्नई और बेंगलुरु की जरूरतों को पूरा करेगी। भारत खाद्य विनिर्माण शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन सेवा उपरोक्त हैदराबाद, अमरावती, चेन्नई और बेंगलुरु शहरों की पांच करोड़ से अधिक आबादी को सेवा प्रदान करेगी। नायडू ने कहा, बहुत जल्द बुलेट ट्रेन दक्षिण भारत में आने वाली है। यह होने जा रहा है। सर्वेक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। यह योजना हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरुइन सभी चार शहरों से जुड़ी है। इन शहरों की कुल आबादी पांच करोड़ से ज्यादा है और यह दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन के अलावा, दक्षिणी राज्य अपनी सड़क व्यवस्था को भी बड़े स्तर पर विकसित करने जा रहा है, जिसमें दूर-दराज की सड़कों का भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उत्कृष्ट रखरखाव शामिल होगा।
