नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की एलो लाइन पर सेवाएं सिग्नलिंग में गड़बड़ी के काण सोमवार दोपहर को बाधित हुई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच मेट्रो रेल यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बहाल किया गया।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, टर्मिनल स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सिग्नलिंग समस्या के कारण समयपुर बादली की ओर जाने के लिए ट्रेनों को वापस मोडऩे में थोड़ा अतिरिक्त समय लग रहा है।
