उज्जैन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि जीएसटी ढांचे में सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों के प्रति इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, वह उद्यमियों समेत सभी का ध्यान रखते हैं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी केंद्र के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीबों, किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जिस तरह से दुनिया के सामने अपनी छवि पेश की है, वह उल्लेखनीय है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के मौजूदा माहौल में भी, वह अपने देशवासियों, उद्यमियों और गरीब से गरीब लोगों का ध्यान रखते हैं। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) परिषद ने बुधवार को घोषणा की कि रोटीापराठा से लेकर हेयर ऑयल , आइसक्रीम और टीवी तक तथा आम इस्तेमाल की सभी वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, जबकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर की दर शून्य कर दी जाएगी। परिषद ने 22 सितंबर से प्रभावी, स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी। व्यक्तिगत उपयोग की लगभग सभी वस्तुओं पर कर दरों में कटौती होगी क्योंकि सरकार घरेलू खर्च को बढ़ावा देने और अमेरिकी टैरिफ के आर्थिक प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही है।
यादव ने कहा , मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषणा की थी कि लोगों को जल्द ही कई लाभ मिलेंगे। जैसा कि उन्होंने कहा, ए लाभ (जीएसटी में छूट) नवरात्रि (22 सितंबर) से उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने शैक्षिक सामग्री, विशेष रूप से चार्ट, पेंसिल, ग्लोब और नोटबुक पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने के फैसले की भी सराहना की तथा कहा कि ए हर छात्र के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
