गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण, अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-6 के नेतृत्व में इन्दिरापुरम आवासीय योजना के अन्तर्गत न्यायखण्ड- 3 के भवन संख्या- 594- सी, ज्ञानखण्ड- 1 के भवन संख्या-58, शक्तिखण्ड-1 के भूखण्ड संख्या-333/10, इन्दिरापुरम पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त नीतिखण्ड-1 के भवन संख्या-905, शक्तिखण्ड- 4 के भूखण्ड संख्या- 899 एवं भवन संख्या-23बी इन्दिरापुरम पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-6, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-6 का समस्त स्टाफ  व जीडीए पुलिस बल उपस्थित रहा।