गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार हर लड़की के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर लड़की विशेष है और उसे सुरक्षित वातावरण में आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए। शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम यह सुनिश्चित करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं कि हर लड़की को सीखने, बढऩे और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए शिक्षा, अवसर और एक सुरक्षित एवं सहायक वातावरण तक समान पहुंच मिले क्योंकि हर लड़की विशेष है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, उनके सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना तथा उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
