गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के दिशा निर्देशन में रेरा से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किए जाने की कड़ी में प्रत्येक माह के बृहस्पतिवार को आरंभ किए गए ’रेरा समाधान दिवस’ के सकारात्मक परिणाम आने लगे है।  गुरूवार को आयोजित रेरा समाधान दिवस के दौरान तीन आवंटियों शिकायतकर्ताओं ऋ चा सिंघल, खुशबू सिंघल एवं रोहित गोयल का समझौते के आधार पर समझौता राशि का भुगतान किया गया। इसी के साथ केस को समझौते के आधार पर पूर्णतया समाप्त कराया गया। रेरा समाधान दिवस के दौरान 11 शिकायतकर्ता,आवंटी उपस्थित हुए । इस दौरान तीन शिकायतकर्ता ने समझौता हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नेे पुन: अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटियों से जुड़ी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए ताकि आवंटियों को रेरा आदि का दरवाजा न खटखटाना न पडे।