गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के द्वारा विकसित की जा रही प्राधिकरण की महत्वपूर्ण ’हरनंदीपुरम योजना’ के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एरिया में बढती मिट्टी खनन की शिकायतों के बीच प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के द्वारा सतत निगरानी के दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में प्राधिकरण के ओएसडी राजीव रत्न सिंह के द्वारा संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिट्टी का खनन मिलने की स्थिति में एक वाहन को जब्त करते हुए सीज करा दिया गया। हाल ही में मिट्टी का खनन की सूचना पर एक और वाहन को भी सीज कराया गया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया सतत निगरानी रखी जाए। ये सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में मिट्टी का अवैध खनन न होने पाए।