गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 के नेतृत्व में प्रवर्तन जोन-4 के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले हिण्डन नदी के समीप डूब क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध कालोनी, प्लाटिंग हेतु हुए डिमार्केशन के कार्य को प्रारम्भिक अवस्था में तथा दो अस्थाई स्थल कार्यालय को पुन: ध्वस्त किया गया तथा साथ ही साथ एक अन्य कालोनी जो पूर्व में कई बार तोडी जा चुकी है, उसमें अवैध रूप से निर्मित भूखण्डों के बाउण्ड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-4 के समस्त स्टॉफ तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।
