लेह। संविधान की छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और सुरक्षा उपायों के लिए अपने आंदोलन के हिस्से के रूप में लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) द्वारा संयुक्त रूप से बुलाया गया एक नियोजित मौन मार्च शनिवार को यहां अधिकारियों की तरफ से किए गए सख्त सुरक्षा उपायों और मोबाइल इंटरनेट को निलंबित करने की वजह से विफल रहा।कारगिल में हालांकि शांतिपूर्ण मौन मार्च निकाला गया, जिसमें केडीए नेताओं ने लेह में प्रतिबंधों की निंदा की, लेकिन 24 सितंबर की गोलीबारी की घटना की न्यायिक जांच की घोषणा का स्वागत किया। गोलीबारी में कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।