गाजियाबाद। अनाधिकृत कालोनियों स्वीकृत नक्शे के विपरित अवैध निर्माण पर समय रहते कार्यवाही के गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में शनिवार को प्रवर्तन जोन 1 के प्रभारी के नेतृत्व में सिहानी सद्दीकनगर में लगभग 16बीघा में देवन्द्र त्यागी व अन्य के द्वारा की जा रही प्लाटिंग पर बडी कार्यवाही की गई। लगभग 2000 वर्ग गज में बने फार्म हॉउस को ध्वस्त कर दिया गया। खेती की भूमि पर जो इंटर लाकिंग टाइल्स सडक़ कमरे आदि बनाये गए थे, उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों के द्वारा विरोध का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस के द्वारा खदेड दिया गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि पुन: प्लाटिंग का प्रयास किया गया तो कडी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान दोहराया गया कि आने वाले समय में भी अवैध निर्माण और अनाधिकृत कालोनियों पर कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अनुभाग का समस्त स्टाफ और प्राधिकरण का पुलिस दस्ता भी मौजूद रहा।
