नई दिल्ली। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में अंकुर नेहरा पुत्र संतोष नेहरा, ग्राम-बिसोखर, तहसील मोदीनगर,गाजियाबाद के खसरा सं-558 पर लगभग 12000 वर्ग मी क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग हेतु पूर्व में चिनाई कर सडक पर मिट्टी भराई की गई है तथा बिजली के पोल लगाये गये है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्तागण,अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।
