सीवान (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति पर काम कर रही है और राजग में शामिल दल राज्य में जंगल राज की वापसी के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे।भाजपा नेता आदित्यनाथ ने लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को राजद और कांग्रेस जैसी उन ताकतों की जरूरत नहीं है जो अपराधियों को गले लगाती हैं। रघुनाथपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, बिहार में माफिया राज को फिर से जिंदा करने के लिए ताकतें सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही खत्म कर दें। राजग में शामिल सभी दलों ने बिहार में जंगल राज की वापसी को रोकने का फैसला किया है। बिहार में डबल इंजन की सरकार अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलती है सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। बाकी के लिए बुलडोजर मौजूद है। उन्होंने कहा, अपराधियों को गले लगाने वालीं राजद, कांग्रेस को बिहार की सत्ता में न आने दें। आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस और राजद जैसी ताकतें औरंगजेब की कब्र पर सजदा करने की आदी हैं अपराधियों को गले लगाने वालीं ऐसी ताकतों को सत्ता में न आने दें। आदित्यनाथ ने दावा किया कि राजद बिहार में देवी सीता के मंदिर के निर्माण का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि 6,100 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम को बिहार के सीतामढ़ी से जोडऩे का कार्य जारी है।उन्होंने कहा, बिहार की महिलाएं डबल इंजन की सरकार की मदद से सशक्त हो रही हैं, और यही सरकार विकास व महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दे सकती है।
