नागपुर। नागपुर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दो यात्रियों के सामान में छिपी 14 लाख रुपए मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त करके तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों यात्रियों को रविवार सुबह शारजाह से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रोका गया।एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को उनके सामान में।,40,200 विदेशी सिगरेट के 701 डिब्बे मिले, जिनका मूल्य 14 लाख रुपए है।उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के तहत सिगरेट की खेप जब्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
