मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने तथा अरबन रिस्ट्रक्चर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड डॉ. आशीष कुमार गोयल (आईएएस) एवं प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने रविवार को जनपद सहारनपुर में उपभोक्ता सहायता केन्द्र हेल्क डेस्क का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने घण्टाघर में स्थापित हेल्प डेस्क का स्थलीय निरीक्षण किया तथा उपभोक्ता शिकायत निस्तारण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डॉ. आशीष कुमार गोयल (आईएएस) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता एवं रवीश गुप्ता (आईएएस) प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर क्षेत्र, सहारनपुर शाकुम्भरी विहार, मवींकला, आवास विकास, दिल्ली रोड, सहारनपुर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय अभियनताओं के साथ अरबन रिस्ट्रक्चर प्लान के तहत उपभोक्ता को बेहतर सेवाए विद्युत आपूर्ति 1912 शिकायत निस्तारण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोकता शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। हेल्प डेस्क कार्य प्रणाली की दैनिक मॉनिटिरिंग की जाये। फील्ड रेस्पॉन्स टीम की तत्परता एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। पारदर्शिता, विनम्र व्यवहार एवं त्वरित सेवा को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा प्रणाली उत्कृष्ठ, उत्तरदायी एवं पारदर्शी होनी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें की उपभोक्ताओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलें। जनपद सहारनपुर में कुल 4 हेल्प डेस्क संचालित किये जायेंगे जिन पर समर्पित नोडल अधिकारी और निर्धारित गोबाईल संपर्क नं. पर उपलब्ध रहेंगे। यह हेल्प डेस्क फील्ड टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करायेंगे। अध्यक्ष ने इस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा सम्बन्धित अधिकारियों को नियामित समीक्षा और फीडबैक प्रणाली लागू करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संजय जैन निदेशक वाणिज्य, राजेश कुमार, मुख्य अभियन्ता, सहारनपुर क्षेत्र सहारनपुर, आर.एस. वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल सहारनपुर, रविन्द्र बाबू अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, द्वितीय, सहारनपुर, अवधेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-घंटाघर, सहारनपुर, अविनाश कुमार, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-जनक नगर सहारनपुर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।