बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को घोषणा की कि मेट्रो पिंक लाइन मई 2026 तक चालू हो जाएगी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कलेना अग्रहारा से नागवारा तक 13.76 किलोमीटर लंबे खंड से यातायात सुगम होगा। शिवकुमार ने कहा, ैबेहतर कनेक्टिविटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता बरकरार हैउ कलेना अग्रहारा से नागवारा को जोडऩे वाली नम्मा मेट्रो पिंक लाइन मई 2026 तक चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा, 13.76 किलोमीटर लंबे इस खंड से यातायात सुगम होगा और बेंगलुरु में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
