शिवहर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर राज्य में रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) तैयार किया जाएगा और प्रत्एक जिले में कारखाने लगाए जाएंगे।शिवहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम के दिन दोपहर एक बजे तक राजद-कांग्रेस गठबंधन का नामो निशान मिट जाएगा और बिहार में पुन: राजग की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने शिवहर में चुनावी रैली के दौरान बिहार के लिए जारी कई परियोजनाओं का जिक्र किया और नई परियोजनाएं शुरू किए जाने का वादा किया।राज्य की 243 सदस्ईय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवम्बर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवम्बर को की जाएगी।उन्होंने कहा, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के समय से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौर तक गंडक, कोसी और गंगा नदियों ने बिहार में बाढ़ की त्रासदी मचाई है। राजग की सरकार बनने पर राज्य को बाढ़मुक्त बनाने के लिए एक आयोग गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथिला-कोशी में बाढ़ को रोकने के लिए 11,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं जारी हैं, सोनबरसा नानपुर में 505 एकड़ भूभाग में औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा तथा मिथिलांचल को 500 करोड़ रुपए की लागत से वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।गृह मंत्री ने कहा, राज्य में रक्षा गलियारा तैयार किया जाएगा और प्रत्एक जिले में कारखाने खोले जाएंगे। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) तथा औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी। सीतामढ़ी से अयोध्या तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मां सीता मंदिर में उनकी प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर शुरू किया जाएगा। शाह ने बताया कि उन्होंने यहां पुनौरा धाम में 850 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सीता मंदिर की आधारशिला रखी है।
