गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए भूखण्ड संख्या-एस-499 शालीमार गार्डन एक्स-1 साहिबाबाद पर स्वीकृत मानचित्र से विलचन कर अतिरिक्त तल पर निर्मित कॉलमों व दीवारों के निर्माण को ध्वस्त करते हुए अनुपयोगी श्रेणी में कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, समस्त सुपरवाईजर, प्राधिकरण पुलिस बल एवं थाना शालीमार गार्डन का पुलिस बल उपस्थित रहा।