पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य में आयोजित आयरनमैन 70.3 जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सावंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम फिट इंडिया अभियान को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आयरनमैन 70.3 जैसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेताओं तेजस्वी सूर्या और के. अन्नामलाई को आयरनमैन ट्रायथलॉन सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए बधाई दी।सावंत ने ट्वीट किया, हमारे युवाओं को प्रेरित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद। उन्होंने लिखा, गोवा में आयरमैन 70.3 ने फिट इंडिया को मजबूत किया, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया और पर्यटन को बढ़ावा दिया। दौड़ समाप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई। गोवा इस प्रकार के विश्व स्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी करता रहेगा।
