गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वार्षिक परेड पहली बार पूर्वाेत्तर में गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी। परेड 2026 की शुरुआत में आयोजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया, असम और पूर्वाेत्तर क्षेत्र में पहली बार सीआरपीएफ की वार्षिक परेड गुवाहाटी में आयोजित होने जा रही है।  इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को लोक सेवा भवन में सीआरपीएफ के महानिदेशक जी पी सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मामले पर प्रारंभिक चर्चा की।