पोर्ट ब्लेयर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती परिसंचरण के 21 नवंबर से और तेज होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  निकोबार द्वीपसमूह में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (07-20 सेंटीमीटर) होने का अनुमान है और अंडमान द्वीपसमूह में भी भारी बारिश (07-11 सेमी) होने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा, 24 और 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक या दो जगहों पर तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) और गरज-चमक के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।ै अंडमान सागर के ऊपर तूफान जैसा मौसम और तेज हवा चलने का अनुमान है, जिसकी रफ्तार 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकारी ने कहा, समुद्र में भी स्थिति खराब रहने का अनुमान है। मछुआरों को 23 नवंबर तक अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है। हमने पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह पर स्थानीय चेतावनी संकेत-तीन जारी किया है।ै ऊंची लहरें उठने के अनुमान के कारण प्रशासन ने नाव मालिकों, द्वीपवासियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपनी नावों को बहुत सावधानी से चलाएं और मनोरंजन की गतिविधियां भी पूरी सावधानी से करें। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे उत्तरी अंडमान सागर के किनारे और उसके आस-पास समुद्र में न जाएं। उन्होंने कहा, ैउंची लहरें उठने का अनुमान है, नावों को बहुत सावधानी से चलाएं, मनोरंजन के दौरान पूरी सावधानी बरतें।ै पर्यटकों और आम लोगों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई और स्थानीय प्रशासन के सभी सुरक्षा दिशानिर्देश का पालन करने को कहा गया है।