पत्तनमथिट्टा। त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि सबरीमला दर्शन के लिए की जाने वाली तत्काल बुकिंग की संख्या को प्रतिदिन पांच हजार लोगों तक सीमित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केरल उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तत्काल बुकिंग को सीमित कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि तत्काल बुकिंग की सुविधा केवल निलक्कल और वंदिपेरियार केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। फिलहाल यह सुविधा 24 नवंबर तक पंबा, एरुमेली और चेंगन्नूर में अस्थाई रूप से निलंबित कर दी गई है। टीडीबी ने सबरीमला दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि जहां तक संभव हो वे वर्चुअल क्यू प्रणाली(ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली) के माध्यम से ही अपनी जगह सुनिश्चित करें।हालांकि, केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजा विजयराघवन वी और के वी जयकुमार की खंडपीठ ने टीडीबी की आलोचना की। पीठ ने कहा कि 17 नवंबर को मंदिर खुलने के बाद पहले 48 घंटों के भीतर ही लगभग दो लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने के कारण मंदिर में स्थिति ैनियंत्रण से बाहर हो गईै थी।
