गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने रविवार को मधुबन बापूधाम योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान कलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित 856 भवनों के निरीक्षण में सभी विकास कार्य पूर्ण पाए गए। उपाध्यक्ष ने चयनित आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व से निर्मित भवनों तथा पार्कों और आंतरिक मार्गों की स्थिति के दृष्टिगत व्यापक अनुरक्षण कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। अफोर्डेबल हाउसिंग भवनों का सक्रिय प्रचार-प्रसार कर विक्रय बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजना क्षेत्र में उपलब्ध रिक्त भूमि पर व्यावसायिक  आवासीय सेक्टर विकसित करने का निर्देश दिया गया। उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बुनकर मार्ट परिसर के आस-पास स्थित मार्गों पर उच्चस्तरीय हरित विकास व चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए। स्थल निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने ग्रैप-4 के सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा पानी का नियमित छिडक़ाव जारी रखने के निर्देश दिए। योजना में स्थित राउंड अबाउट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोलचक्कर विकसित करने के निर्देश दिए गए जिसमें स्थानीय नागरिकों हेतु सुविधाएं बच्चों के लिए मनोरंजन कोर एवं विकसित भारत थीम के अनुरूप सौंदर्यीकरण शामिल होगा। ग्रैप अवधि समाप्त होते ही प्राथमिकता पर सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान योजना के विभिन्न प्रगतिमान कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए किए योजना के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। किसी भी एजेंसी द्वारा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। योजनांतर्गत पार्कों का विकास उच्च स्तर पर किया जाए जिसमें बेंच वॉकिंग पाथ और लाइटिंग की संपूर्ण व्यवस्था हो। सेंट्रल वर्ज हरित पट्टी और साइड वर्ज में स्थित वृक्षों की कटाई-छंटाई रेलिंग की रंगाई तथा सौंदर्यीकरण कार्य नियमित रूप से किए जाएं।