गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को लोगों से रोजर्मा की जिंदगी में संविधान के आदर्शों को बनाए रखने की अपील की ताकि समाज मजबूत और समावेशी बन सके। संविधान दिवस के अवसर पर यहां मनन केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रस्तावना का पाठ किया गया। तमांग ने कहा, मैं हर नागरिक, खासकर हमारे युवाओं से अपील करता हूं कि वे रोजर्मा के जीवन में संविधान के आदर्शों को बनाए रखने के साथ एक मजबूत और अधिक समावेशी वाले समाज में योगदान दे। उन्होंने कहा, आइए, हम सब मिलकर अपने राज्य और राष्ट्र की प्रगति के लिए काम करें और इस दौरान डॉ. बी आर अंबेडकर तथा हमारे संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण का पालन करने के अपने संकल्प को नवीनीकृत करें तमांग ने कहा कि संविधान लोगों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ मार्गदर्शन करता है।
