लखनऊ । उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी और शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतर जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ठंडी और शुष्क पश्चिमीाउत्तर-पश्चिमी हवा की वजह से हाल के दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आई है। अगले 48 घंटों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है जिसके बाद तापमान कुछ बढऩे की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है। कोहरा हटने के बाद भी दिन में धुंध बनी रह सकती है।