गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों केक्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन 8 के नेतृत्व में उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए भूखण्ड संख्या-775 शालीमार गार्डन एक्स-1 साहिबाबाद गाजियाबाद के छठे तल पर निर्मित कॉलमो को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा भूखण्ड संख्या-499, शालीमार गार्डन एक्स-1 साहिबाबाद गाजियाबाद पर भूतल पर निर्मित व्यवसायिक दुकानों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता,सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, समस्त सुपरवाईजर, प्राधिकरण पुलिस बल एवं थाना शालीमार गार्डन का पुलिस बल उपस्थित रहा।