लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे।  आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री शिवराज पाटिल जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलिउ मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांतिउ  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी पाटिल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।  मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ओम शांतिउ  ब्रजेश पाठक ने भी पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल जी के निधन की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।