लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद की सेवा करना है।योगी आदित्यनाथ ने यहां जनता दर्शन के दौरान यह बात कही। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्एक फरियादी से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सभी के प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त एवं उचित कार्वाई के निर्देश दिए।एक बयान के अनुसार, जनता दर्शन में प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक सिपाही ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया।शाहजहांपुर से आए एक किसान ने धान खरीद केंद्रों पर लापरवाही की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी को खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रयागराज से भी कुछ फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
