मेरठ । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि के समस्त 14 जनपदों में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को उपभोक्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। योजना के अन्तर्गत डिस्कांम के 14 जनपदों के 145422 बकायेदर बिजली उपभोक्ताओं ने लंबित बिजली बिल जमा कराया है जिन्हे अब तक कुल 110.17 करोड रुपए की छूट का लाभ प्राप्त हुआ है। बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को मूल बिजली बिल पर आकर्षक 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है जिसके कारण बडी संख्या में, उपभोक्ता आगे आकर योजना का लाभ उठा रहें है। योजना मे ब्याज एवं विलम्ब शुल्क में दी जा रही आकर्षक छूट के कारण उपभोक्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ता 2 किलोवाट तक एवं छोटे दुकानदार वाणिज्यिक उपभोक्ता 1 किलोवाट तक श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों मे राजस्व निर्धारण में छूट हेतु योजना मे पात्र उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से बकाया राशि का निस्तारण किया जा रहा है। योजना मे विशेष रूप से मुरादाबाद,गजरौला,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर एवं मेरठ क्षेत्र 2 मे उपभोक्ताओं की सकिय भागीदारी देखने को मिल रही है। बडी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराते हुएए योजना का लाभ लिया जा रहा है। योजना के प्रभावी कियान्वयन से डिस्कांम को अब तक लगभग रु 143.73 करोड की राजस्व प्राप्ति हुई है। विद्युत चोरी के प्रकरणों में ऐसे उपभोक्ता जिनके विरूद्ध आरसी निर्गत या न्यायालय मे वाद लंबित हैं ऐसे उपभोक्ता भी योजना में पंजीकरण कराकर आकर्षक छूट का लाभ ले रहे हैं। विद्युत चोरी के प्रकरणों में प्रथम चरण 1 से ३१ दिसंबर २०25 तक मे पंजीकरण कराने पर राजस्व निर्धारण धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट उपभोक्ताओं को प्रदान कर बडी राहत दी गई हैं। बिजली चोरी प्रकरणों को समाप्त करने का यह अन्तिम अवसर है, योजना समाप्त होने के पश्चात विद्युत चोरी के मामलों में विधिक कार्यवाही होगी। विद्युत चोरी के प्रकरणों को समाप्त करने के लिए उपभोक्ता शीघ्र पंजीकरण कराकर राजस्व निर्धाण राशि में दी जा रही बडी छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 उपरोक्त श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है जिसमें बिजली बिल का कम भुगतान कर अपने सम्पूर्ण बकाये का निस्तारण किया जा सकता है। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑन लाइन व ऑफ  लाइन दोनों माध्यमों से सरल बनाई गई हैं, ऐसे सभी पात्र बकायेदार उपभोक्ताओं से आग्रह है कि प्रथम चरण की समाप्ति से पूर्व पंजीकरण कराकर योजना का अधिकतम लाभ अवश्य उठाएं।