इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग 53 एकड़ भूभाग में की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह अभियान बुधवार को चलाया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), वन विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के मोलजोल, तुसाम, वैचेई-नाफाई और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में 53 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की। बयान में यह भी कहा गया कि इन क्षेत्रों में कई अस्थाई झोपडय़िां मिलीं तथा उर्वरक और कीटनाशक के बैग तथा अवैध खेती में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं।
