नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार प्रतिशत बढ़कर 727.74 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 700.16 करोड़ रुपए रहा था।
हुडको ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,854.91 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,194.04 करोड़ रुपए थी। समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में हुडको का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,709.14 करोड़ रुपए हो गया। कुल आय भी बढ़कर 10,348.38 करोड़ रुपए हो गई। हुडको आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण क्षेत्र में कार्यरत है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
