नई दिल्ली। बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी जॉपर फिलहाल अपने परिचालन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और अगले तीन से पांच वर्ष में सार्वजनिक होने पर विचार कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपने विस्तार में तेजी लाने और नए युग की प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए निवेशकों से 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विकास पूंजी जुटाई है। 

जॉपर के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मयंक गुप्ता ने  कहा, इस प्रकार, हमारे कारोबार का सकल मुनाफा सकारात्मक है। आप मुनाफे को भविष्य के विकास में निवेश करते हैं, जो हम कई वर्षों से करते आ रहे हैं। 

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बहुत सी नई पीढ़ी की कंपनियां सूचीबद्ध हो रही हैं और उनमें आत्मविश्वास है... सूचीबद्ध होने के लिए तीन से पांच वर्ष (समय सीमा) हम (सार्वजनिक) होने पर तभी विचार करेंगे जब हमें लगेगा कि सही समय है और हम अपने निवेशकों को उच्च पूर्वानुमान की पेशकश कर सकते हैं। हम केवल अपने व्यवसाय को मजबूत करने तथा पूर्वानुमानित व्यवसाय मॉडल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।  बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी जॉपर।,200 शहरों में मौजूद है और इसने 40 बीमा कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है।